IGRS शिकायत निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान, प्राप्त किए 100 में 100 अंक

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सोनभद्र पुलिस ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश शासन के IGRS (Integrated Grievance Redressal System) पोर्टल पर माह जुलाई-2026 की जारी रैंकिंग में सोनभद्र पुलिस ने सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए जनपद को 100 में 100 अंक प्राप्त हुए हैं।

यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के कुशल नेतृत्व, नियमित मॉनिटरिंग, शिकायतों की सतत समीक्षा एवं अधिकारियों को दिए गए समयबद्ध दिशा-निर्देशों का परिणाम है। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक शिकायत के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पर्यवेक्षण किया गया, जिसके फलस्वरूप जनपद पुलिस ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

शासन की मंशा के अनुरूप सोनभद्र पुलिस द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर सत्यापन, शिकायतकर्ता से संवाद एवं नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया गया। शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता के आधार पर जनपद को प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ। जनपद सोनभद्र के कुल 22 थानों में से 18 थानों द्वारा 100 में 100 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया, जो पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम भावना, बेहतर कार्यप्रणाली एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

विस्फोटक खनन माफियाओ के पास आ कहा से रहे हैं,सोनभद्र खनन हादसे की जिम्मेदारी कब तय होगी- धीरज पांडेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *