सरकार उपलब्ध करा रही ब्याजमुक्त ऋण, युवा बन रहे आत्मनिर्भर

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ (सीएम-युवा) योजना जिले में युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रही है। नौकरी की कतार में खड़े रहने के बजाय युवा अब खुद का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं और दूसरों को रोजगार भी दे रहे हैं। इस योजना से अभी तक जिले के 1743 युवा लाभान्वित हो चुके हैं।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि यह योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। बताया कि इस योजना के तहत अब तक जिले के 1743 युवाओं को बिना गारंटी और 100 फीसदी ब्याज मुक्त ऋण देकर आत्मनिर्भर बनाया गया है। वित्त वर्ष 2025-26 में 1366 युवा लाभान्वित हुए जबकि चालू वित्त वर्ष में 77 युवाओं को लाभान्वित किया जा चुका है।

सीएम युवा योजना से आत्मनिर्भर बनने वाली रॉबर्ट्सगंज निवासी प्रीति दुबे ने बताया कि इस योजना से उनका जीवन एकदम बदल गया है। पहले वह एक गृहणी थीं लेकिन अब निरंतर विकसित हो रहे उत्तर प्रदेश की एक आत्मनिर्भर नारी हैं। बताया कि इस योजना के तहत उन्होंने पांच लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण लेकर ब्यूटी पार्लर खोला था। इस पार्लर से अब उनकी अच्छी आमदनी भी होने लगी है। उन्होंने पार्लर में तीन युवतियों को रोजगार भी दे रखा है। कुछ इसी तरह की ही कहानी रॉबर्ट्सगंज के केतन पांडेय की भी है।

नौकरी तलाश रहे केतन को जब इस योजना के बारे में पता चला तो उन्होंने इस योजना का लाभ उठाते हुए आधुनिक रेस्टोरेंट खोला और उसमें स्वच्छता, गुणवत्ता और ग्राहक संतुष्टि को प्राथमिकता पर रखा। जिससे उनका रेस्टोरेंट लोकप्रिय हो गया और खाने के शौकीन आस-पास के लोग भारी संख्या में पहुंचने लगे। केतन बताते हैं कि सारे खर्च निकालने के बाद उन्हें प्रतिमाह औसत 20 हजार रुपये की आमदनी हो जाती है। साथ ही उन्होंने अपने रेस्टोरेंट में कई लोगों को रोजगार भी दे रखा है जिससे उन्हें बहुत आत्म संतुष्टि मिलती है।

अधिवक्ताओं को सीओपी वेरिफिकेशन फार्म व री -इश्यू फार्म भरना अनिवार्य: जयनारायण पांडेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *