राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सेवाकुंज आश्रम चपकी में अनुसूचित जनजाति एवं वनवासी को वनाधिकार के तहत पट्टा वितरण किये

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज सेवाकुंज आश्रम कारीडाड चपकी में पहुंचकर वृक्षारोपण की, इसके पश्चात मा0 राज्यपाल महोदया ने एन0आर0एल0एम0 बाल विकास पुष्टाहार विभाग, जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास द्वारा संचालित योजनाओं के अन्तर्गत लगाये गये स्टालों का अवलोकन किया अवलोकन के दौरान राज्यपाल ने कहा कि प्रदर्शनी में लगाये गये उत्पादो का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाये।
राज्यपाल के सेवाकुंज आश्रम पहुंचने पर डोमकच, झूमर, करमा नृत्य व आदिवासी स्वागत गीत की प्रस्तुति कर स्वागत किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान कर किया गया, इसके पश्चात जनजाति विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम सुन्दर प्रस्तुति की गयी और स्थानीय कलाकार द्वारा जनजाति नृत्य करमा की प्रस्तुति की गयी, इसके पश्चात राज्यपाल द्वारा अनुसूचित जातिध्जनजाति व परम्परागगत वनवासी 200 पट्टा धारकों को खतौनी का वितरण किया गया, इसके पश्चात मा0 राज्यपाल महोदया जी द्वारा 200 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आंगनबाड़ी किट का वितरण किया गया।
राज्यपाल ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि करमा, डोमकच,झूमर नृत्य की बच्चों द्वारा सुन्दर व मनोहारी प्रस्तुति की गयी, बच्चों द्वारा एक ताल में बहुत ही सुन्दर की जा रही मनोहारी प्रस्तुति को सराहा, राज्यपाल ने कहा कि जनपद सोनभद्र पर्यटन की दृष्टि से भरा हुआ है, यहां नदिया, तालाब, अलग-अलग प्रकार के पेड़ पौधें, सलखन फासिल्स पार्क, इंको प्वाइंट जैसे पर्यटक स्थल जनपद में हैं, जनपद सोनभद्र के पर्यटन की पहचान दूसरे प्रदेश में पहंुंचे, इसको लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाये, इसके लिए सम्बन्धित विभाग के अधिकारी समन्वय बनाकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करायें, उन्होंने कहा कि उतर प्रदेश में करोड़ों की संख्या में अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आते हैं, प्रयागराज में भी महाकुंभ मेला का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें विश्व भर से 30-40 करोड़ की संख्या लोग आने वाले हैं, इस महाकुंभ मेला में जनपद सोनभद्र के सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन का प्रदर्शन मेला में किया जाये, इसके लिए अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर रणनीति बनायें, जिससे कि जनपद सोनभद्र की संस्कृति व विरासत की पहचान करोड़ों लोगों में पहुंच सके और जनपद सोनभद्र के विषय में लोग जान सकें।
देश के प्रधानमंत्री ने पुलिस विभाग को स्टूडेंट पुलिस कैरट शुरू करने हेतु पत्र जारी किया किया था, राज भवन में इसे शुरू किया गया है बच्चों में अनुशासन तो आए, माता पिता को नशा से मुक्त दिलाए, स्कूल में स्वच्छता हो, जो लखनऊ में आयोजन हो रहा सोनभद्र में हो, उस क्रम में राजभवन में इस तरह का प्रशिक्षण की शुरूआत की गयी, जिसमें 50 बच्चों के एस0पी0सी0 की ट्रेनिंग दी जा रही है और बैण्ड बाजे की भी ट्रेनिंग दी जा रही है, जिससे प्रभावित होकर 150 बच्चें राजभवन में आ रहे हैं, भिक्षावृत्ति से मुक्त होने वाले बच्चों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जनपद सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एस0पी0सी0 व बैण्डबाजे की ट्रेनिंग बच्चों हेतु प्रारंभ की जाये, जनपद सोनभद्र के जिलाधिकारी राजभवन में कार्य किये हैं, इन कार्यों के विषय में इन्हें विशेष जानकारी है, इसलिए मैं चाहती हूूॅ कि जनपद सोनभद्र में इस तरह का प्रशिक्षण दिया जाये कि यहां के बच्चें भी लखनऊ में 26 जनवरी को होेने वाली झांकी में सम्मिलित होकर प्रदर्शन करें, जनपद का नाम रौशन करें।
लखनऊ, काशी, गोरखपुर के बच्चे सम्मिलित हो सकते हैं, तो जनपद सोनभद्र के बच्चे इस तरह के बच्चें भी सम्मिलित हों, इसके लिए इच्छाशक्ति के साथ कार्य करने की जरूरत है, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि इण्डिस्ट्रज द्वारा प्राप्त होने वाला मुनाफा सी0एस0आर0 फण्ड को पब्लिक के लिए उपयोग के लिए किया जाये, इण्डस्ट्रिज से सहयोग लेकर जनपद के बच्चों को राजभवन ले जाकर घुमाया जाये, जिससे कि वह नई चीजों को देख व जान सकें, जनपद सोनभद्र के बच्चें प्रदेश स्थापना दिवस 24 जनवरी को राजभवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 100 से 150 की संख्या में राजभवन में आयें और राजभवन को देंखे, 7, 8 व 9 फरवरी को राजभवन में फ्लावर शो की लगने वाली प्रदर्शनी में जनपद सोनभद्र के समूहों द्वारा भी प्रदर्शनी लगायी जाये और अपने जनपद के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाये, पूरे प्रदेश के किसान अपने अपने उत्पाद फल, सब्जी सब लेकर आते हैं प्रतियोगिता होती है जिसमें पुरस्कार भी मिलता है, उन्होंने कहा कि श्री अन्न के विषय में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरे विश्व में प्रचार-प्रसार किया, श्री अन्न का उपयोग हर व्यक्ति को करना चाहिए, यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आज 200 आंगनबाड़ी किट का वितरण किया जा रहा है,
शेष बचे आंगनबाड़ी केन्द्रों हेतु किट का वितरण किया जाये और जनपद के आंगनबाड़ी केन्द्रों को किट से संतृप्त किया जाये, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर किट वितरण के बाद बच्चों को शैक्षिक व बौद्धिक स्तर में क्या सुधार हुआ, इसकी भी रूप रेखा बनायी जाये, यह भी सुनिश्चित किया जाये कि आंगनबाड़ी केन्द्र में पढ़ने वाले बच्चें बेसिक शिक्षा के विद्यालय में प्रवेश लें और अपनी शिक्षा को प्रारंभ रखें, महिला बाल कल्याण विभाग की जिम्मेदारी है कि बच्चे विद्यालय पहुंचे, बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकत्री विद्यालय में ले आयें, बच्चों के उपयोग हेतु 25-30 हजार रूपए तक का कीट है, जो आंगनबाड़ी कार्यकत्री को दिया जा रहा है, किट में बच्चों की अपेक्षा के हिसाब से कुर्सी टेबल थाली कटोरी सायकिल खेल के संसाधन सब दिया गया है। विद्यालय में बच्चे आएंगे, भोजन खाएंगे व खेलेंगे तो बीमारियां कम होगी, इसके लिए बच्चों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया जाये।
राज्यपाल ने कहा कि काशी में 5000 हजार बालिकाएं जिनकी उम्र 9 से 14 वर्ष थी, कल सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एस0पी0सी0 वैक्सीन दिलायी गयी है, इस वैक्सिन के लगने से महिलाओं में कैंसर जैसी होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है, डिलेवरी के पहले जो बच्चे गर्भ में मर जाते हैं, इस तरह की समस्याओं पर रोक लगाने हेतु आशा, एएनएम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की पर्याप्त मात्रा में दवाएं व अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये। उत्तर प्रदेश में दस में से छः महिलाओं को कैसर जैसी गंभीर बीमारी होने की संभाना रहती है, सोनभद्र में भी 9 से 14 साल के बच्चियों को कैंसर से बचाने के लिए वैक्सीन लगाया जाए, काशी में वैक्सीन की शुरुआत हो बुधवार से हो चुकी, प्रधानमंत्री एक भारत एक राष्ट्र के साथ काम कर रहे हैं सभी लोगों में भाव पैदा होना चाहिए।
इस दौरान राज्यपाल ने आंगनबाड़ी केन्द्रों को बच्चों के देख-भाल, स्वास्थ्य सुधार हेतु एक किट प्रतीक स्वरूप जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह को सौपते हुए कहा कि इस तरह की किट का वितरण आंगनबाड़ी केन्द्रों के कार्यत्रियों को उपलब्ध कराया जाये, जिससे कि आंगनबाड़ी केन्द्र में आने वाले छोटे-छोटे बच्चों को रहन-सहन के साथ ही स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक हो। इस दौरान राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव गोंड़ ने कहा कि जंगल, जमीन में निवास करने वाले अनुसूचित जनजाति, वनवासियों को वनाधिकार पट्टे की खतौनी में नाम दर्ज कर वितरण करने का कार्य किया जा रहा है, वनवासियों को अपना अधिकार मिल रहा है, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में वनवासियों व परम्परागंत लोगों को उनका अधिकार मिल रहा है।
इस दौरान आनन्द जी क्षेत्र सह संगठन मंत्री ने भी विस्तार पूर्वक वनवासियों के पट्टा वितरण व खतौनी में नाम दर्ज कराने के बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है, जिससे आज लोगों को वनाधिकार पट्टे की खतौनी प्राप्त हो रही है। इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल, अनुसूचित जनजाति/जनजाति उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, राम पाठक, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षका अशोक कुमार मीणा,सेवाकुंज आश्रम के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, अध्यक्ष सेवा समर्पण संस्थान, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोहित यादव, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।










