असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य का जनपद में भव्य स्वागत

Media House सोनभद्र – असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य का बुधवार को सोनभद्र आगमन हुआ। उनके दो दिवसीय प्रवास को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। राज्यपाल का आगमन होते ही पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा (तेदू) के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। फूल-मालाओं, जयकारों और गर्मजोशी भरे स्वागत से राज्यपाल अभिभूत दिखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए संगठन की एकजुटता की प्रशंसा की।

पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा ने कहा कि राज्यपाल के आगमन से कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल जनपद में अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों एवं जनसम्पर्क अभियानों में शामिल होंगे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए राज्यपाल के साथ अगले आयोजन स्थल के लिए प्रस्थान किया। राज्यपाल के आगमन से जहां पार्टी कार्यकर्ताओं में गौरव और आत्मीयता का माहौल रहा, वहीं स्थानीय स्तर पर भी कार्यक्रम को लेकर जनता में उत्सुकता और उत्साह देखने को मिला। जनपद में अगले दो दिनों तक राज्यपाल के विभिन्न आयोजनों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। इस मौके पर अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल, जिला प्रभारी अनिल सिंह, शीतल आचार्य, रामलखन सिंह, अजीत चौबे, रूबी प्रसाद, अशोक मिश्रा, ओम प्रकाश यादव, रामनरेश पासवान, यादवेन्द्र द्विवेदी, अनूप तिवारी, अमरेश पटेल, अजीत रावत, पुष्पा सिंह, और सतीश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम कार्य का किया निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *