बिजली विभाग के उपभोक्ताओं के शिकायतों का निवारण अब प्रत्येक माह आयोजित प्रखंड स्तरीय शिविर में किया जायेगा,सहायक अभियंता ने दी जानकारी

Media House फुलपरास (मधुबनी)-बिजली विभाग के उच्च पदस्थ अधिकारियों के निर्देश पर विभाग के उपभोक्ताओं से जुड़े विभिन्न तरह के शिकायतों के त्वरित निदान हेतु स्थानीय स्तर पर शिविर का आयोजन कर उसे निष्पादित करने का जनोपयोगी सुबिधा प्रारंभ किया जा रहा है। उपरोक्त तथ्यों की जानकारी देते हुए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता मो0 रिजवान अहमद ने बताया है कि उपभोक्ताओं से जुड़ी विभिन्न तरह के शिकायतों के निवारण हेतु प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को प्रखंड स्तरीय शिविर के आयोजन किया जायेगा। जिसमें स्थानीय उपभोक्ता विभाग द्वारा प्रदत्त सेवाओं यथा उर्जा के विपत्रों में गड़बड़ी,मीटर रीडिंग,नये विद्युत संबन्ध प्राप्त करने में परेशानी,विद्युत संचरण सेवाओं में व्यवधान अथवा परेशानी समेत विभागीय अन्य समस्याओं से जुड़े सेवाओं का त्वरित निदान प्राप्त कर सकेंगे। विभाग द्वारा आयोजित उक्त शिविर में सहायक विद्युत अभियंता,कनीय विद्युत अभियंता,लाईन मेन एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित रह कर उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों का निदान करेंगे।








