अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा थाना करमा का किया गया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 1ता.सोनभद्र- पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक ( मुख्यालय) सोनभद्र कालू सिंह द्वारा थाना करमा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । इस दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीवी, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण किया गया तथा थाना परिसर, बैरक, मेस इत्यादि को साफ व स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों को अद्यावधिक कर बेहतर ढंग से व्यवस्थित रखने हेतु थानाध्यक्ष करमा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया, साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित/शिकायतकर्ता की शिकायतों को विनम्रता पूर्वक सूनने व उनके प्रार्थना-पत्रों को रजिस्टर में क्रमबद्ध तरीके से अंकित कर उसकी शत-प्रतिशत सुनवाई करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई करने, मिशन शक्ति कक्ष/महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मी को आने वाली फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण कराने, बैंकों व वित्तिय संस्थानों की सुरक्षा के साथ ही एंटी रोमियों टीम को क्षेत्र में जाकर महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गये ।
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति
सोनभद्र-जनपद सोनभद्र में नियुक्त निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को वरिष्ठता के आधार पर निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ यशवीर सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर सोनभद्र राहुल पाण्डेय द्वारा पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रमोशन पाने पर विनोद कुमार सिंह के कंधों पर पद प्रतीक/सितारे लगाकर उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।










