प्रमुख योग गुरुओं व योग साधकों द्वारा एक दूसरे को अबीर लगाकर दी गई होली की ढेर सारी शुभकामनाएं

मीडिया हाउस सोनभद्र–पतंजलि योग परिवार सोनभद्र द्वारा को पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी व भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, पतंजलि योग समिति तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व व नगर संरक्षक शेषमणि तिवारी, नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ योग साधक चंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन व किसान सेवा समिति जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय की अध्यक्षता में सोनभद्र बार सभागार सोनभद्र में प्रातः कालीन योग सत्र प्रमुख योग शिक्षक ओम प्रकाश यादव व सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा लिया गया। प्रातः कालीन योग सत्र के पश्चात प्रमुख योग गुरुओं , उपस्थित पदाधिकारीयों ,योग साधकों द्वारा दूसरे को अबीर लगाकर दी गई होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।

होली मिलन के शुभ अवसर पर अमरेश चंद्र त्रिपाठी, दयानंद मौर्य, अजय कुमार पांडे द्वारा बहुत ही सुंदर होली गीत प्रस्तुत की गई। होली गीत के माध्यम से दयानंद मौर्य ने सबको नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। होली मिलन समारोह में प्रमुख रूप से विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव नारायण श्रीवास्तव, हरिप्रसाद यादव,युवा भारत जिला महामंत्री योगी संकट मोचन, गोपाल दास केसरी ,बलदाऊ श्रीवास्तव , पन्नालाल सोनी,धनंजय कुमार मिश्र ,सुरेंद्र जायसवाल ,कमलेश कुमार पांडेय, वीरेंद्र कुमार चौबे, रूपनारायण सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ,गोविंद नारायण सिंह, नागेंद्र नाथ चौबे, तेज नारायण मिश्रा, राजू प्रसाद सोनी, पुरुषोत्तम प्रजापति, हेमंत कुमार जैन,नरसिंह, रामसेवक पांडेय, रामबाबू,अशोक प्रसाद, लक्ष्मी नारायण पांडेय, संजय कुमार, पुरुषोत्तम सोनी, मुकेश सोनी ,सुरेश कुमार गुप्ता ,पंचम समेत कई योग साधक उपस्थित रहे।

अवैध तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस के साथ जिला बदर अपराधी को पुलिस ने किया गया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *