प्रधानमंत्री के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर हरिकिर्तन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-भाजपा विधायक राबर्ट्सगंज भूपेश चौबे द्वारा चुर्क स्थित महाकालेश्वर मंदिर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर हरिकिर्तन व पूजन कर कार्यकर्ताओं व आमजनमानस को प्रसाद वितरण करते हुए अंगवस्त्र से सम्मानित किया। व रावटसगंज स्थित राम जानकी मंदिर पर भी पूजा पाठ व पाठ कर प्रसाद वितरण किया गया,

इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि नरेंद्र मोदी सबसे अधिक दिनों तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर पर हम सभी कार्यकर्ताओं ने पूजा अर्चना कि है। और कहा कि भारत की आजादी के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक अवधि तक देश सेवा करने का गौरव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राप्त किया है। उनके नेतृत्व में आज भारत विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए विश्व की अग्रणी शक्तियों में अपना स्थान सुदृढ़ कर रहा है और नंबर वन राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर कार्य करती है। यही कारण है कि संगठन और शासन में समाज के प्रत्येक वर्ग के नेतृत्व को सम्मानजनक अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं पवनपुत्र भगवान हनुमान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी असीम कृपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सदैव बनी रहे और उनके नेतृत्व में राष्ट्र निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित करता रहे।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षाे में भारत ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याणकारी के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की है। गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू कि गयी है जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व चेयरमैन कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अजीत रावत, चुर्क मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबेसंजीव श्रीवास्तव, धिरेन्द्र पाण्डेय, अमन वर्मा, सरोज केशरी, अभिषेक गुप्ता, धर्मवीर त्यागी, लालू सोनी, धु्रवकंात द्विवेदी, अतुल पाण्डेय, बलराम सोनी, रमेश जायसवाल, राजबहादुर पटेल सहित आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी व आमजनमानस मौजूद रहा।

डिजिटल युग में पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखना बड़ी चुनौती- अजय सिन्हा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *