देवरिया-अखिल भारतीय रौनियार समाज का होली मिलन एवं जिला कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी देवरिया-प्रत्येक वर्ष की भांति होली मिलन समारोह के साथ जिला कमेटी देवरिया का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नागरी प्रचारिणी सभा देवरिया में सम्पन्न हुआ। कार्य क्रम का शुभारंभ महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया। कार्य क्रम की मुख्य अतिथि प्रेमलता देवी चेयरमैन भाटपार रानी देवरिया, विशिष्ट अतिथि प्रान्तीय अध्यक्ष विजय कुमार रौनियार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष वैश्य पारस नाथ गुप्त मोजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह, शपथ ग्रहण समारोह जिलाध्यक्ष अशोक कुमार रौनियार उर्फ भोला जो को प्रान्तीय अध्यक्ष विजय कुमार रौनियार ने शपथ ग्रहण कराया।
उसके बाद जिलाध्यक्ष अशोक कुमार रौनियार उर्फ भोला जी ने संरक्षक मन्डल से बैजनाथ मास्टर साहब, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गण, उमाशंकर गुप्ता , गनपत रौनियार, राजेश उर्फ अनिल रौनियार, उपाध्यक्ष गण, भीम प्रसाद रौनियार, पवन उर्फ अन्नू रौनियार, दोनों जिला महामंत्री, अनिल कुमार रौनियार, प्रदीप कुमार रौनियार, जिला मंत्री, राजेश कुमार रौनियार, संजय कुमार उर्फ बल्लू रौनियार, प्रमोद कुमार रौनियार, जिला उपमंत्री, पिन्टू रौनियार , गोविंद कुमार रौनियार, बैजनाथ उर्फ बैजू रौनियार, कोषाध्यक्ष, कन्हैया रौनियार, जिला संगठन मंत्री, सन्दीप उर्फ बन्टी रौनियार, रामप्यारे रौनियार, जिला प्रचार मंत्री, रमेश प्रसाद रौनियार, राजेश प्रसाद रौनियार, मनीष रौनियार, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार रौनियार, जिला कार्य सारिणी सदस्य गण, संतोष कुमार रौनियार, शिव जी उर्फ कल्लू, मनोज कुमार रौनियार, शिव प्रसाद रौनियार, आदि के साथ चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी डाक्टर मनोज कुमार रौनियार को एक साथ शपथ दिलवाई गई।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती प्रेमलता देवी चेयरमैन भाटपार रानी देवरिया को भारत का अशोक चिन्ह मेमोरंडम से महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मीना देवी व पार्वती देवी, वृन्दा देवी, आरती रौनियार, मीरा देवी, चन्द्रावली देवी, नीलम देवी, रीना देवी, अन्य सभी महिलाओं ने एक साथ मिलकर सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष अशोक कुमार रौनियार, राष्ट्रीय सदस्य राजीव प्रसाद रौनियार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एंड कृष्ण मोहन प्रसाद गुप्त, राष्ट्रीय अध्यक्ष वैश्य पारस नाथ गुप्त, वरिष्ठ समाज सेवी बैजनाथ प्रसाद रौनियार, व मदन रौनियार, आदि ने बुके देकर सम्मानित किया।
उपस्थित सभी लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि प्रान्तीय अध्यक्ष विजय कुमार रौनियार, एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष माननीय एंड कृष्ण मोहन प्रसाद गुप्त को प्रतीक चिन्ह मेमोरंडम देकर सम्मानित किया गया। कार्य क्रम पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि आज के दिन हम सबको अपनी बुराइयों एवं आपसी कलह को भुलाकर नई उर्जा एवं उत्साह के साथ समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि संघर्ष ही आदमी को आगे बढ़ाते हैं। मैं रोज़ चार, पांच महिलाओं को साथ लेकर भाटपार रानी के एक एक घर जाती हूं। सबकी सुनती हूं। सबका समाधान कराती हूं। प्रान्तीय अध्यक्ष विजय कुमार रौनियार ने अपना अनुभव बताया कि हम सब संगठित रहेंगे तो कोई दल बुलाकर हमें टिकट देगा। भाटपार रानी में चार बार चेयरमैन रौनियार का बन चुका है।
हम जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल करने जा रहे हैं। और भाजपा के न चाहने पर भी सेन्ट्रल की OBC list में शामिल होंगे। कार्य क्रम को निम्न लोगों ने सम्बोधित किया, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं लोक तंत्र सेनानी हरिश्चंद्र रौनियार, lic के वरिष्ठ अशोक कुमार रौनियार, डाक्टर मनोज कुमार रौनियार, मुरली धर मास्टर साहब, प्रभू जी रौनियार, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार रौनियार, डाक्टर ओमप्रकाश रौनियार, आदि। कार्य क्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष वैश्य पारस नाथ गुप्त ने किया। एवं संचालन जिला अध्यक्ष अशोक कुमार रौनियार उर्फ भोला जी ने किया।