पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल द्वारा जनपद के साइबर अपराध, मिशन शक्ति, गौ तस्करी व कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-पुलिस महानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मिर्जापुर आर0पी0 सिंह द्वारा पुलिस लाइन सोनभद्र स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जनपद सोनभद्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं मिशन शक्ति अभियान से संबंधित एक उच्च स्तरीय एवं विस्तृत समीक्षा बैठक की गई। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, नोडल अधिकारी साइबर थाना/साइबर हर्ष पाण्डेय, नोडल अधिकारी मिशन शक्ति डॉ0 चारू द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, प्रभारी साइबर थाना/साइबर सेल तथा संबंधित शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई
🔶जनपद में साइबर थाना एवं साइबर सेल द्वारा दर्ज प्रकरणों, निस्तारण की प्रगति, धनराशि की वापसी एवं विवेचना की स्थिति की समीक्षा।
🔶मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता हेतु संचालित कार्यक्रमों, जागरूकता अभियानों एवं हेल्पलाइन नंबर की समीक्षा।
🔶जनसुनवाई एवं प्राप्त प्रार्थना-पत्रों की स्थिति की समीक्षा कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश।
🔶थाना/सर्किलवार लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये।
🔶पुलिस मुख्यालय/मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत एसओपी के अनुरूप विवेचना एवं अभियोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश।
🔶लूट, चोरी, नकबजनी, गैंग गतिविधियों एवं अन्य संगीन अपराधों के लंबित मामलों की समीक्षा।
🔶गो-तस्करी एवं संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु ठोस एवं निरंतर कार्यवाही के निर्देश।
🔶वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रगति की समीक्षा कर विशेष अभियान चलाने के निर्देश।
🔶अनावरण हेतु शेष गंभीर अपराधों में तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र एवं इंटर-डिस्ट्रिक्ट समन्वय को सुदृढ़ करने पर बल।
🔶जनपद में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क, महिला सहायता केंद्र/मिशन शक्ति केन्द्र एवं अन्य सहायता इकाइयों के कार्यप्रणाली की समीक्षा।
महत्वपूर्ण निर्देश- पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि साइबर अपराधों के त्वरित अनावरण एवं पीड़ितों को शीघ्र राहत प्रदान करना सर्वोच्च प्राथमिकता रहे, महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए त्वरित, संवेदनशील एवं निष्पक्ष कार्यवाही की जाए, लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करते हुए अभियोजन की गुणवत्ता में कोई कमी न आने दी जाए, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सतत गश्त, प्रभावी निगरानी एवं खुफिया तंत्र को और मजबूत किया जाए, समस्त अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में व्यक्तिगत पर्यवेक्षण करते हुए उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से कार्य करें।










