आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

मिडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा लगातार जनसंवाद एवं समन्वय बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज परिसर में आगामी त्योहार श्रावण मास/कांवड़ यात्रा, बारावफात एवं चेहल्लुम के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा उपस्थित संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित करते हुए आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, प्रेम, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।

बैठक के दौरान त्योहारों के अवसर पर निकलने वाले जुलूस/धार्मिक कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की गई तथा सभी से अपील की गई कि परंपराओं एवं निर्धारित नियमों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु अवगत कराया गया।

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा कहा गया कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

पाँच नाबालिग लावारीस बच्चों को उनके माता- पिता को सुपुर्द किया गया- नीलू यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *