नगर आयुक्त, नगर निगम, मोतिहारी द्वारा छठ पर्व के मद्देनजर नगर प्रबंधक के साथ छठ घाटों का निरीक्षण किया गया

अवनीश श्रीवास्तव
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 4ता.मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण। मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मनरेगा छतौनी छठ घाट, हरदिया वार्ड नंबर 32 एवं मुसहरी टोला छठ घाट, पटोरा ओड़िआ टोला वार्ड नंबर 19 में छठ घाटों का निरीक्षण किया गया l इन सभी पोखरों में सफाई का कार्य चल रहा है lस्थलीय निरीक्षण के क्रम में साफ – सफाई कार्य करने हेतु संबंधित वार्ड, जमादार एवं सफाई कर्मी को आवश्यक निर्देश दिया गया l दोनों आउटसोर्सिंग एजेंसी को सभी घाटों पर सफाई हेतु मानवबल एवं संसाधन की संख्या को बढ़ाकर 5 दिनों के अंदर सफाई पूर्ण करने का निर्देश दिया गया l डायट एवं नरेगा घाट पर संबंधित एजेंसी को कल से न्यूनतम 10 श्रमिकों एवं दो ट्रैक्टर प्रति घाट लगाने का निर्देश दिया गया , ताकि साफ – सफाई कार्य ससमय पूर्ण किया जा सके l उन्होंने कहा कि खतरनाक घाटों एवं गहरे पानी वाले घाटों को चिन्हित कर बांस – बल्ला लगाकर छठ व्रतियों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित किया जाए ।

पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) का पैसा लेकर घर नहीं बनाने वाले लोगों पर कार्रवाई की तैयारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *