दीवाली त्योहार के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने की जाँच

Media House सोनभद्र-जिलाधिकारी बी एन सिंह के निर्देश के क्रम में दीवाली त्योहार के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, सोनभद्र द्वारा कृत कार्यवाही में सरसो के तेल के दो, डोडा बर्फी का एक, बेसन का एक, दूध का तीन, नमकीन का एक, हल्दी का दो नमूना जाँच हेतु संगृहीत कर परीक्षण हेतु राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित किया गया है। सात दुकानदारों को अब तक दूकानो में गन्दगी, खाद्य सामग्री के रख-रखाव, हाइजिन सम्बन्धी कमियों के दृष्टिगत सुधार-सूचना जारी की गई है। कार्यवाही के क्रम में रंगीन कचरी मूल्य 2620 रूपये, नमकीन 11000 रूपये व फु्रटजूस 2400 रूपये जो खाने योग्य नहीं था, को मौके पर नियमानुसार नष्ट करा दिया गया है। आज उत्तर मोहाल नगरपालिका क्षेत्र राबर्ट्सगंज स्थित उमेश कुमार केसरी की दूकान से हल्दी पाउडर व हल्दी साबूत सिन्थेटिक कलर से रंगा हुआ का नमूना लेते हुए हल्दी पाउडर मात्रा 146 किग्रा० मूल्य रु0 26200 तथा हल्दी साबूत मात्रा 200 किग्रा० मूल्य 28000 रूपये को मौके पर सीज कर दिया गया। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमतः आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।










