खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा जनपद में स्थित डेयरियों से नमूना संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

मीडिया हाउस सोनभद्र – आगामी नवरात्रि व दशहरा पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को शुद्ध खाद्य / पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र०, लखनऊ व जिलाधिकारी महोदय, सोनभद्र के आदेश व सहायक आयुक्त (खाद्य)-II, सोनभद्र के निर्देश के अनुपालन के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा दिनांक 10.10.2026 को राबर्ट्सगंज बाजार स्थित आदर्श डेयरी, मधुवन डेयरी तथा गोकुल डेयरियों से खाद्य पदार्थ घी के एक-एक नमूनें संग्रहित किये गये। इसके अतिरिक्त मेन रोड प्रीत नगर चोपन, सोनभद्र स्थित खाद्य प्रतिष्ठान हंस दूध भण्डार एवं जनरल स्टोर से खाद्य पदार्थ घी और पनीर के नमूनें संग्रहित किये गये। खाद्य प्रतिष्ठान हंस दूध भण्डार एवं जनरल स्टोर में निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों के सुधार हेतु सूधार नोटिस जारी करने की कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान डेयरियों में कार्मिकों के व्यक्तिगत साफ-सफाई बनाये रखने, विनिर्माण करते समय एप्रान, हैण्ड ग्लब्स, हेड कवर का प्रयोग किये जाने, पेय जल की जाँच कराने, पेस्ट कन्ट्रोल कराने, कार्मिकों के स्वास्थ्य फिटनेश प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। परिसर एवं बर्तनों की साफ-सफाई बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। टीम द्वारा आज दिनांक 12.10.2026 को तेन्दु राबर्ट्सगंज, सोनभद्र स्थित तथागत इण्टरप्राइजेज से खाद्य पदार्थ-साबूदाना का नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित सभी नमूनों को जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक को प्रेषित किया गया। खाद्य विश्लेषक की जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। विभाग द्वारा कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी

पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों एवं प्रभावी पुलिसिंग को लेकर चौकी प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *