पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर किया गया निरीक्षण।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र- पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत पुलिस बल को शारीरिक रूप से दक्ष, अनुशासित एवं फिट बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा यू0पी0-112 एवं विभिन्न थानों से आए वाहनों का निरीक्षण कर उनकी तकनीकी स्थिति, दंगा नियंत्रण उपकरणों, वायरलेस सेट, प्राथमिक उपचार किट तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। वाहन चालकों एवं संबंधित पुलिस कर्मियों को वाहनों के नियमित रखरखाव एवं उपकरणों को सदैव क्रियाशील रखने हेतु निर्देशित किया गया।

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, स्टोर, मेस एवं पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, शस्त्रों के रखरखाव, बीट बुकों के संधारण तथा पुलिस लाइन की समस्त व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “MISSION LiFE (Lifestyle for Environment)” की अवधारणा को साकार करते हुए पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा, क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ. चारू द्विवेदी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के संदेश के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया।

जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *