महापौर के द्वारा शवदाहगृह के कार्यस्थल का निरिक्षण के दौरान निर्माण कार्य में पाया गया अनियमितता

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी l नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर जीरो माइल के समीप धनौती नदी के किनारे पर मृत्यु होने वाले शवों के दाह संस्कार के लिए शवदाहगृह ( दो अदद विद्युत एवं एक अदद परांपरिक ) का निर्माण 7,68,84000.00 (सात करोड़ अड़सठ लाख चौरासी हजार) रूपये की लागत से कराया जा रहा है। महापौर श्रीमती प्रीति कुमारी द्वारा कार्यस्थल का निरीक्षण किया गया। निरिक्षण के दौरान निर्माण कार्य में अनियमितता पायी गयी l साथ ही निर्माण कार्य में उपयोग होने वाले मैटीरियल की गुणवत्ता भी ठीक नहीं पाया गया । संवेदक के द्वारा एस्टीमेट और नक्शा के हिसाब से कार्य नहीं किया जा रहा है। सवाल पूछे जाने पर वहां एजेन्सी के सदस्य उपस्थित नहीं होने के कारण इसका जवाब नहीं मिला । महापौर श्रीमती प्रीति कुमारी जी ने निर्माण कार्य में हुए अनियमितता को दूर करने के लिए वहां उपस्थित बुडको के अधिकारियों और कनीय अभियंता को आदेश जारी कर त्वरित सुधार करने के साथ गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया गया। अगर निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया गया ओर अगर आगे किसी भी तरह की लापरवाही की गई तो तो संवेदक पर कार्यवाही कराने के साथ कम्पनी को ब्लैक लिस्टेड करने का प्रयास किया जायेगा।









