अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद की जीवन यात्रा राष्ट्रीय स्वाभिमान की अप्रतिम मिशाल-केशव प्रसाद मौर्य

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी लखनऊ-उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को अपने कैम्प कार्यालय
सात- कालिदास मार्ग पर ‘अमर शहीद’ चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती के अवसर पर उनके स्मृति चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद जी का जीवन साहस, त्याग और मातृभूमि के प्रति अदम्य प्रेम की अमिट मिसाल है। जिस क्रांति की मशाल उन्होंने थामी थी, वह आज भी सभी देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक बलवती बनाती है। नर नाहर,अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जीवन यात्रा राष्ट्रीय स्वाभिमान की अप्रतिम मिशाल है।
आज़ाद जी का जीवन हमारी आने वाली पीढ़ियों को साहस, बलिदान और राष्ट्रनिष्ठा की प्रेरणा युगों युगों तक देता रहेगा।

प्रयागराज जंक्शन सहित प्रयागराज क्षेत्र के सभी आठ स्टेशन पूरी तरह चालू हैं, भीड़ को कम करने के लिए रविवार को 330 ट्रेनें और आज दोपहर 3 बजे तक 201 ट्रेनों का संचालन किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *