जंगलराज पार्ट 2 सुपर आ गया है लालू-राबड़ी के राज में भी ऐसा ही होता था: गिरिराज सिंह

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 7ता.बिहार | सत्तारूढ़ जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल द्वारा शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में खुलेआम पत्रकारों को गाली दिए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले पर बीजेपी (BJP) ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब ‘सैंया भए कोतवाल तो अब डर काहे का’. बीजेपी ने इसे जंगल राज पार्ट दो बताते हुए ऐसे विधायक को बर्खास्त करने की मांग की. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसके लिए नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि उनकी शह पर गोपाल मंडल यह सब कर रहे हैं. बिहार में जंगलराज पार्ट 2 सुपर आ गया. लालू यादव-राबड़ी के राज में भी ऐसा ही होता था।गिरिराज सिंह ने एक कहावत का हवाला देते हुए कहा कि एक कहावत है कि सैंया भए कोतवाल तो अब डर काहे का. यह कहावत आरजेडी और जेडीयू दोनों पर लागू होता है।

पोलियो उन्मूलन ने रोटरी की अहम भूमिका-अध्यक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *