लक्ष्मी कुमारी ने जेआरएफ की परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम किया रौशन

बोखड़ा(सीतामढ़ी) मीडिया हाऊस 19ता.संवाददाता।* प्रखंड के बनौल पंचायत के इनामात गांव के वार्ड 15 निवासी संजय ठाकुर की पुत्री व सीतामढी शहर स्थित श्री राधा कृष्ण गोयनका महाविद्यालय के हिंदी बिभाग की छात्रा लक्ष्मी कुमारी ने वर्ष 2024 की जेआरएफ की परीक्षा में सफलता हांसिल की है।लक्ष्मी एमए हिंदी 2020-2022 की छात्रा है।
लक्ष्मी कुमारी की इस सफलता पर उसके स्वजनों एवं रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है।इनकी सफलता पर बनौल पंचायत की मुखिया कुमारी अर्चना,मुखिया प्रतिनिधि सिकंदर यादव, उप मुखिया राजेश चौधरी,प्रगतिशील किसान सह तिमूल के बोर्ड सदस्य सीताराम राय,सामाजिक कार्यकर्ता रमेश राय व केशव कुमार ने प्रसन्नता ब्यक्त करते हुए कहा की लक्ष्मी कुमारी एक साधारण परिवार से आने वाली साधारण किसान संजय ठाकुर की पुत्री है, इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत आज अपने गांव व समाज का नाम रौशन की है,वह सभी इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।









