मोतिहारी नगर निगम के द्वारा मोतीझील पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर

मोतिहारी मीडिया हाऊस 21ता.संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मोतीझील* पुल पर नगर निगम के द्वारा पेवर ब्लॉक लगने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। साथ ही मोतिहारी के मरीन ड्राइव से प्रसिद्ध रोइंग क्लब से मीना बाजार तक सड़क ओर नाला निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। साथ ही शेष बचे मीना बाजार से मैस्कॉट तक सड़क निर्माण कार्य पथ निर्माण विभाग के द्वारा शुरू कराया गया हैं। इस सड़क के पूर्ण होने के बाद मधुबन छावनी चौक और मेन रोड पर लगने वाले जाम से मोतिहारी वासियों को छुटकारा मिलेगा। सुबह के वक्त मोतिहारी वासियों को मोतीझील के किनारे मॉर्निंग वाक करने वाले को काफी आनंद आएगा। झील में पर्यटन विभाग के द्वारा बोटिंग की सुविधा उपलब्द कराया गया हैं। आने वाले समय में मोतीझील को ओर भी आकर्षक और एक महत्वर्ण पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। मोतिहारी को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में नगर निगम लगातार प्रयासरत है।








