बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराते हुए सम्बंधित बीस नियोक्ताओ पर की गयी विधिक कार्यवाही-

ब्यूरों, मीडिया हाउस –राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दिशा निर्देश में थाना चोपन अन्तर्गत चोपन कस्बा, ओबरा मार्केट आदि विभिन्न स्थानों पर होटलों, ढाबों एवं मोटर पार्ट्स की दुकानों पर बालश्रम उन्मूलन अभियान श्रम विभाग, प्रोवेशन विभाग, थाना मानव तस्करी रोधी एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई के संयुक्त टीम द्वारा पच्चीस बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराते हुए सम्बंधित बीस नियोक्ताओ पर विधिक कार्यवाही की गयी।
उपरोक्त की गयी कार्यवाही के साथ-ही साथ टीम द्वारा बताया गया कि बाल श्रम, बाल भिक्षा वृत्ति, बाल विवाह एवं बाल तस्करी के रोकथाम हेतु जनपद के सभी ब्लाको में ब्लाक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक जुलाई माह से आहूत कराते हुए कार्ययोजना तैयार किया जाएगा जिससे ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के माध्यम से ग्राम स्तर पर बच्चों के सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु पात्र बच्चों का चिन्हांकन कराते हुए उन्हे विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित कराया जाएगा साथ ही बाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल भिक्षा वृत्ति से मुक्त कराये गये बच्चों का समिति के माध्यम से अनुश्रवण कराया जाएगा। इस मौकै पर थाना मानव तस्करी रोधी एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, आरक्षी अमन द्विवेदी, मुख्य आरक्षी मंजीत कुमार पटेल व श्रम प्रवर्तन अधिकारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह, रामकुमार, दिनेश चंद्र सरोज, जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ0 आर0डब्ल्यू शेषमणि दुबे, चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट से सुपरवाइजर धर्मवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

अपराध नियंत्रण व लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर सख्त निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *