केन्द्र की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित महासंपर्क अभियान

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी 12ता.सोनभद्र- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सफलतम केन्द्र की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित महासंपर्क अभियान कार्यक्रम के दौरान विकासतीर्थ का अवलोकन आज उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में दुद्धी विधानसभा के म्योरपुर हवाई अड्डा का अवलोकन किया गया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिले मे मेडिकल कालेज का निर्माण कराने का कार्य कर रही है। हमारे जिले मे भी हवाई हड्डे का निर्माण तेजी से हो रहा है जिससे यहां के आदिवासी भी अब हवाई यात्रा कर सकेंगे यह कार्य केवल मोदी व योगी ही कर सकते है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिस पार्टी का कार्यकर्ता मजबूत होता है उसी की सरकार बनती है कार्यकर्ताओं की वजह से सांसद और विधायकों की जीत सुनिश्चित होती है। आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ संकल्प से आज करोडो लोगो को किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास, हर घर शौचालय व उज्जवला योजना का लाभ मिल रहा है गैस सिलेण्डर के लिए लंबी लाइने नही लगानी पड़ रही है सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर कार्य करते हुए मोदी सरकार सभी जाति धर्म के लोगो को योजनाओ का लाभ दे रही है। प्रधानमंत्री जी के 9 साल के कार्यकाल मे देश के विभिन्न क्षेत्रो मे किये गये विकास कार्य जनकल्याणकारी योजनाएं एवं उनके उपलब्धियों को बताया और कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार पुनः विजय का परचम लहरायेगी।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, दुद्धी विधायक रामदुलारे गोंड, दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, घोरावल विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्या, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, अनिल सिंह गौतम, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जीत सिंह खरवार, दिलिप पाण्डेय, अनूप तिवारी, नन्दलाल गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू, मोहरलाल खरवार , राकेश केशरी, रामेश्वर राय, प्रेमनारायण सिंह मोनू, दिलिप चौबे आदि उपस्थित रहे।

कानून व शांति व्यवस्था/अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई समीक्षा बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *