ओवरलोड एवं मानक विहीन भारी वाहनों के विरुद्ध थाना शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा वाहन चेकिंग/ओवरलोड भारी वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा उप-सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जनपद सोनभद्र के सहयोग से संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान कुल 05 अदद ट्रेलर/डम्फर, जिन पर राखड़, गिट्टी एवं बालू आदि लदा हुआ था, को निर्धारित मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर नियमानुसार सीज की कार्यवाही करते हुए थाना शक्तिनगर परिसर में खड़ा कराया गया। साथ ही संबंधित विभागों को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गई।

कार्यवाही करने वाली टीम-
1. उप-सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जनपद सोनभद्र।
2. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय मय पुलिस टीम थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

सोनभद्र पुलिस द्वारा जनपद में ओवरलोड एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

खनन न्यूज- जिला अधिकारी ने की अवैध परिवहन व ओवरलोडिंग वाहनों की जॉच, 14 गाड़ियों का चालान.!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *