भगवान का सत्संग करने से मनुष्य का होता है कल्याण

कृपा शंकर पांडेय,मीडिया हाउस चोपन- ग्राम सभा सिंदुरिया में आदित्य नारायण पांडेय के निवास स्थान पर श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 7 जुलाई से 13 जुलाई तक चलेगा। एक सप्ताह तक चलने वाले श्रीमद्र भागवत कथा शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ कराया गया था। कथा के पहले दिन कथा व्यास आचार्य कौशलेंद्र दास शांडिल्य जी महाराज ने बताया कि भगवान की भक्ति मन् के हृदय में बसे, भगवान का सत्संग यदि मनुष्य करें तो मनुष्य का अवश्य कल्याण होता जो भगवान की कथा श्रवण करेगा। उसके यहां सदैव धन संतान सुख की प्राप्ति होगी और सदैव उसका परिवार प्रसन्न रहेगा। श्रीमद भागवत कथा का आयोजकर्ता आदित्य नारायण पांडेय ने कहा कि भक्तों से आग्रह है कि श्रीमद भागवत कथा में शामिल होकर पुण्य के भागी बने। वही समस्त पांडेय परिवार व भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

कारपोरेट की एजेंट बनी मोदी सरकार.! मोदी सरकार की हैट्रिक का मतलब मजदूरों की तबाही.!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *