सोनभद्र में फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम, खिलायी जायेगी दवा-मुख्य विकास अधिकारी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी के अध्यक्षता में जनपद सोनभद्र में फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के अन्र्तगत् 02 ब्लॉकों ककराही, घोरावल में दिनाक 10 फरवरी 2026 से 25.02.2026 तक एम०सी०ए० कार्यक्रम चलाया जाना है, एम०डी०ए० अभियान के दौरान घर-घर जाकर 02 वर्ष के ऊपर की समस्त आबादी को डी०ई०सी० आईवरमेक्टिन एवं अल्बेन्डाजोल की टैबलेट आयुवर्ग के अनुसार खिलायी जायेगी दवा खिलाये जाने हेतु कुल 573 टीमें बनायी गयी है, प्रत्येक टीम में 02 सदस्य होगे जो सप्ताह के 04 दिन सोमवार, मंगलवार, गुरूवार तथा शुक्रवार में प्रत्येक दिन लगभग 20 से 25 घरों में दवा खिलायेगें टीम के निरीक्षण हेतु कुल 106 सुपरवाइजर लगाये जायेगे प्रत्येक सुपरवाइजर 05 से 06 टीमों का निरीक्षण करेगे।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु मुख्य विकास अधिकारी ने द्वितीय अन्र्तविभागीय बैठक दिनांक 06.02.2026 को समय- 11:00 बजे से मुख्य विकास अधिकारी के सभागार में आयोजित की गयी। वी०बी०डी० कन्सल्टेंट द्वारा पी०पी०टी० के माध्यम से आई०डी०ए० प्रोग्राम की तैयारियों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबन्धित विभागी, अधीक्षकों को निम्न निर्देश दिये गये ब्लॉक ककराही, घोरावल के अधीक्षक/प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, बी०सी०पी०एम०, बी०पी०एम० को निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित करे कि माइकोप्लान के अनुसार प्रत्येक टीम फील्ड में नियत समय लगभग 1000 बजे से मूव करे, शेष बची डी०ए० एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण दिनांक 07.02.2026 तक पूर्ण करा ले तथा इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि टीम द्वारा अपने सामने दवा खिलायी जाये, दवा वितरण से बचे एवं प्रचार प्रसार के माध्यम से दवा न खाने वाले लोगों को जागरूक करे व दवा खिलाये, खाली पेट किसी को भी दवा का सेवन न कराया जाये, दिनांक 10.02.2026 को दोनो ब्लॉक-ककराही, घोरावल बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र कर तथा जनपद एवं ब्लॉकस्तीय अधिकारी कर्मचारी स्वयं दवा खाकर उद्घाटन कराना सुनिश्चित करे।
सभी सरकारी कार्यालयों में जो ब्लॉक के अन्तर्गत स्थित है बूथ लगाना सुनिश्चित करे। अन्य विभागों जैसे ग्राम विकास विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग इत्यादि से फाइलेरिया अभियान में ज्यादा से ज्यादा कवरेज हेतु अपेक्षित सहयोग की बात की गयी। सभी ग्राम प्रधान अपने-अपने गाँवों में स्वयं दवा खाकर अभियान का शुभारम्भ करेगें तथा अन्य लोगों को भी दवा खाने हेतु जागरूक करेगे। शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि बच्चों को फाइलेरिया के विषय में बताये तथा उससे बचने हेतु दवा खाने के लिये प्रेरित करें। बैठक में समस्त अपर / उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी नोडल अधिकारी वी०बी०डी०. कार्यालय जिला मलेरिया अधिकारी समस्त अधिकारी/कर्मचारी, पाथ पी०सी०आई० के डी०सी० कोआर्डिनेटर जिला पंचायत राज अधिकारी, सोनभद्र जिलाकार्यक्रम अधिकारी आई०सी०डी०एस०, बेसिक शिक्षा विभाग के डी०सी० तथा जिला कार्यक्रम प्रबन्धक उपस्थित रहे।










