विधान परिषद की कार्य परामर्शदात्री समिति व दलीय नेताओं की बैठक हुयी सम्पन्न

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी लखनऊ-विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता मे रविवार को विधान परिषद के कक्ष संख्या -77 मे विधान परिषद की परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न हुयी तथा दलीय नेताओं की भी बैठक सम्पन्न हुयी नेता सदन विधान परिषद श्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त मन्त्री मा श्री सुरेश खन्ना व समिति के सदस्यो के साथ बजट सत्र से पूर्व आज विभिन्न बिन्दुओ व पहलुओ पर चर्चा करते हुये विचार विमर्श किया गया।
दलीय नेताओं के साथ आयोजित बैठक मे विधान परिषद सदन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने हेतु मा. सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। मा सभापति जी द्वारा सत्र के सुव्यवस्थित रूप से संचालन के लिए सभी दलों से समुचित सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सदन का रचनात्मक वातावरण और तथ्य व तर्क पर आधारित सार्थक संवाद ही जनसमस्याओं के स्थायी समाधान का मार्ग प्रशस्त करता है।
उन्होंने संसदीय परम्परा को और अधिक मजबूती प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया।










