कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई पीस कमेटी एवं धर्मगुरुओं की बैठक

मीडिया हाउस सोनभद्र- जनपद में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में पीस कमेटी एवं धर्मगुरुओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सहभागिता की।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा का आयोजन आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा प्रारम्भ न होने दी जाए तथा सभी उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का सतत निरीक्षण करें। उन्होंने कांवड़ मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ संदेश अथवा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी से अपील की कि धार्मिक आस्था एवं परम्पराओं का सम्मान करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बिना परमिट के जा रहा ट्रक बरामद, 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार.! 

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बगीश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)  अनिल कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी, धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी धर्मगुरुओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि जनपद में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा पूर्व की भांति आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांति के वातावरण में सम्पन्न कराई जाएगी तथा सभी नागरिक कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *