टी.बी.कन्ट्रोल इम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जिलाधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 21ता.सोनभद्र-टी.बी.कन्ट्रोल इम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन, उ.प्र. के तत्वाधान में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्यरत कर्मचारियों द्वारा दिनांक 13 अगस्त 2023 को राज्य स्तरीय बैठक के पश्चात जनपद सोनभद्र एक बैठक का आयोजन कर राज्य स्तर को पूर्ण रूप से सहयोग करने के लिए प्रतिबद्धता जताई तथा संविदा कर्मचारियों की 6 सूत्रीय मांगों को लेकर विचार-विर्मश किया गया। बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार आज दिनांक 21 अगस्त 2023 को जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया। 23 वर्षों से कार्यरत क्षय रोग विभाग के कर्मचारियों द्वारा उनकी मांगें न माने जान पर दिनांक 25 एवं 26 अगस्त को काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगें। क्षय उन्मूलन कार्यक्रम जन स्वास्थ्य से जुड़ा अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसमें क्षय रोगियों के हित एवं टीबी मुक्त भारत वर्ष 2025 हेतु प्रत्येक कर्मचारी समर्पित है। परन्तु प्रभावी कार्यवाही न होने पर दिनांक 01 सितम्बर 2023 से 26 सितम्बर 2023 तक संविदा कर्मंचारियों द्वारा निःक्षय पोर्टल पर कोई भी डाटा अपलोड नही किया जायेगा। दिनांक 27 सितम्बर 2023 को भारतीय मजदूर संघ (बी0एम0एस0) के तत्वाधान में संविदा, स्वास्थ्य कर्मचारियों के हित में लखनऊ में प्रस्तावित रैली में समस्त संविदा कर्मचारी प्रतिभाग कर अपना विरोध दर्ज करायेगें। उसके बाद भी अपेक्षित कार्यवाही नही होने पर प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को अनिश्चित कालीन हड़ताल हेतु बाध्य होना पडे़गा।










