‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ हर वर्ग व हर समुदाय को अपने राष्ट्र के प्रति कृति संकल्पित करेगा-जिलाधिकारी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 9ता.सोनभद्र-‘‘आजादी के अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत देश भक्तों को नमन करने और उनकी स्मृतियों को ह्रदय में सजोने और उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा ग्रहण करने, युवाओं को उनके बलिदान एवं देश भक्ति के बारे में बताने, हर वर्ग व हर समुदाय को अपने राष्ट्र के प्रति कृति संकल्पित करने के लिए पूरे देश में ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद सोनभद्र में भी इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्यालय, तहसील,नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों, ब्लाक एवं ग्राम स्तर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, नागरिकगणों की भागीदारी के साथ, उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत कार्यालयों में, विद्यालयों में, तहसीलों एवं ग्रामों में ‘‘पंच प्रण‘‘ की शपथ दिलायी गयी कि ‘‘मै शपथ लेता हूॅ कि, विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाउॅंगा, मैं शपथ लेता हॅू कि गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।‘‘मैं शपथ लेता हॅू कि देश की समृद्धि विरासत पर गर्व करूंगा और इसके उत्थान के लिए हमेशा कार्य करता रहूॅगा। मैं शपथ लेता हूॅ कि देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहूॅगा। मै शपथ लेता हॅू कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का पालन करूंगा। मैं शपथ लेता हूॅ कि देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर, राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहूॅंगा।‘‘जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने ‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट के सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पंच प्रण की शपथ ली। सदर तहसील के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय उरमौरा रावर्टसगंज में छोटे बच्चों को शपथ दिलायी गयी साथ ही वहां उपस्थित समस्त बच्चों से अमृत कलश में मिट्टी डलवाकर इस कार्यक्रम के उद्ेश्य को सफल बनाने की तरफ कदम भी बढ़ाया।

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा थाना चोपन पर धर्मगुरुओं/गणमान्य व्यक्तियों एवं ग्राम प्रधानों के साथ की पीस कमेटी की बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *