मंत्री और विधायक ने राज्यपाल आगमन को लेकर कार्यक्रम की तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया

दरभंगा मीडिया हाऊस 18ता.संवाददाता* । बिहार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में दिनांक 18.10.2024 को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर आज बिहार सरकार के पिछड़ा अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरि सहनी, हायाघाट के भाजपा विधायक डा० रामचंद्र प्रसाद एवं भाजपा के जिला महामंत्री अंकुर गुप्ता ने संयुक्त रूप से कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा के खेल के मैदान में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया।

*इस दौरान मंत्री हरि सहनी ने कहा* कि मिथिला की हृदय स्थली दरभंगा में बिहार के महामहिम राज्यपाल का पदार्पण होने जा रहा है जिसके तहत महामहिम कल से शुरू होने वाले तीन दिवसीय चंद्रगुप्त साहित्य महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
वही इस दौरान *भाजपा विधायक डा० रामचंद्र प्रसाद ने कहा* कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल के मैदान में शुरू होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन महामहिम राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर जी के द्वारा होने के पश्चात मिथिलावासियों को मिथिला मैथिली से जुड़े कई अनसुने कृतियों को जानने तथा मिथिला के महान महापुरुषों के बलिदानों के जीवन को अपने जीवन में चरितार्थ करने का अवसर प्राप्त होगा जो अपने आप में एक अलग अनुभव और सौभाग्य की बात है।
साथ ही *भाजपा महामंत्री अंकुर गुप्ता ने कहा* दरभंगा के धरती पर चंद्रगुप्त साहित्य महोत्सव राज दरभंगा स्वागत समिति के अध्यक्षता में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय चंद्रगुप्त साहित्य महोत्सव जो दिनांक 18, 19 एवं 20 अक्टूबर 2024 तक चलेगी। जिसमें युवराज कपालेश्वर सिंह, के द्वारा मिथिला के विभूतियों को जानने का मिथिला वासियों को अवसर मिलने वाला है।

अमित खलखो (28) ने घर के समीप बने कुआं में फांसी लगा की आत्महत्या

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *