खिलाड़ियों के विकास के लिए मंत्री योगेंद्र प्रसाद कृतसंकल्पित हैं: नागेश्वर चौधरी

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : गोमिया प्रखंड अंतर्गत सियारी पंचायत में बाबा भीमराव अंबेडकर क्लब के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच कसवागढ बनाम सियारी के बीच खेला गया। दोनों टीमों की काफी रोमांचक मुकाबले के बाद पेनाल्टी में कसवागढ ने सियारी को पराजित किया। फाइनल मैच का शुभारंभ मंत्री योगेंद्र प्रसाद के आठ पंचायत प्रभारी नागेश्वर चौधरी ने फुटबॉल को कीक मारकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। मौके पर श्री चौधरी ने कहा कि फुटबॉल हो या कोई भी खेल, खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए मंत्री जी कृतसंकल्पित हैं। उन्होंने मंत्री जी के तरफ से कमेटी के लोगों को टूर्नामेंट के सफल आयोजन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद के आप्त सचिव उमेश महतो, प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े, मुखिया रामवृक्ष मुर्मू समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

उत्पाद विभाग ने अवैध देशी शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी कर 4000 केजी जावा महुआ एवं 150 लीटर तैयार महुआ शराब की जब्त, सामग्रियों को किया नष्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *