सांसद पप्पू यादव ने कोसी-सीमांचल के आंतरिक क्षेत्रों को राजधानी पटना से जोड़ने हेतु दो महत्वपूर्ण रेल मांगें रखीं

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बिहार पटना। सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी  सतीश कुमार से मुलाकात के दौरान हमने कोसी-सीमांचल के आंतरिक क्षेत्रों को राजधानी पटना से जोड़ने हेतु दो महत्वपूर्ण रेल मांगें रखीं।

पहली मांग यह थी कि जोगबनी से वाया पूर्णिया जंक्शन – पूर्णिया कोर्ट – बनमनखी – जानकीनगर – मुरलीगंज – मधेपुरा – सहरसा होते हुए पटना तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाए। यह क्षेत्रवासी, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों, मरीजों, किसानों और कामगारों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा देगा।

दूसरी मांग आम्रपाली एक्सप्रेस से जुड़ी रही। हमने पहले भी गाड़ी संख्या 15707/15708 आम्रपाली एक्सप्रेस को कटिहार से वाया पूर्णिया–बनमनखी–सहरसा ले जाने का अनुरोध किया था। इस संबंध में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह रूट पूर्व मध्य रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आता है, और वे सहमति के उपरांत इस रूट परिवर्तन को लागू करने को तैयार हैं।

हमने रेलवे बोर्ड से तत्काल आम्रपाली एक्सप्रेस को वाया पूर्णिया-सहरसा ले जाने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने का विनम्र अनुरोध है। यह मांग कोसी अंचल की करोड़ों जनता की आवाज़ है — जिसे अब अनसुना नहीं किया जा सकता।

जन सुराज संगठन की सोंच को गांव-गांव पहुंचाए कार्यकर्ता - एके द्विवेदी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *