मुंगेर पुलिस को बड़ी सफलता, झारखंड से बेगूसराय जा रही एक मिनी ट्रक से 94 कार्टन और कुल 846 लीटर विदेशी शराब बरामद किया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 30ता.मुंगेर : मुंगेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। झारखंड से बेगूसराय जा रही एक मिनी ट्रक से 94 कार्टन और कुल 846 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। बेगूसराय के तीन और पटना के एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। मुंगेर पुलिस लगातार शराब माफिया के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में रविवार को शराब की बड़ी खेप पुलिस ने बरामद किया है। बरियारपुर थाना पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि बरियारपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत फिलिप उत्क्रमित मध्य विद्यालय एनएच-80 सड़क के पास से भारी मात्रा में शराब के खेप जाने वाली है।जिसके बरियारपुर थाना के एसएचओ के द्वारा पुलिस बल के द्वार फ्लिप स्कूल के सामने सघन जांच अभियान चलाया गया। जहां से पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में मिनी ट्रक DCM रजि० नं0– BR06GE- 8431 एवं एक स्कॉर्पियो रजि0 नं0– BR09PA-6063 को रूकने का इशारा किया गया तो वाहन चालक द्वारा वाहन तेज भगाने का प्रयास किया गया।

नगर निगम के सफाई मजदूरों के बीच मिठाई बांट महापौर गरिमा ने अपना वैवाहिक वर्षगांठ मनाया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *