पड़ोसी शिक्षक ने दो बच्चों की मां के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 30ता.नवादा। नवादा जिले में एक महिला की आबरू पर डाका डालने की कोशिश की गई। आरोपी कोई और नहीं बल्कि पड़ोस में रहने वाला शिक्षक ही निकला। पीड़ित महिला ने पूरी कहानी बताई है। महिला ने बताया कि वो अपने दो बच्चों के साथ घर में थी। अपने कामों में व्यस्त थी। घर का दरवाजा खुला था, इस बात पर महिला का ध्यान नहीं गया। मौके का फायदा उठाते हुए शिक्षक घर के अंदर घुस आया और महिला से जोर जबरदस्ती करने लगा। इस पूरी घटना को दोनों मासूमों के आंखों के सामने अंजाम देने की कोशिश की गई। मामला नेमदारगंज ओपी थाना क्षेत्र का है,जहां देर रात पड़ोसी शिक्षक द्वारा घर में एक महिला को अकेला देख घर में प्रवेश कर दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। वहीं पीड़िता द्वारा शोर शराबा के बाद लोगों को आता देख मास्टर साहब भाग खड़ा हुआ। वहीं इस घटना के बाद पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत स्थानीय थाने को दी।महिला ने अपने आवेदन में बताया कि उसके बच्चों के सामने ही उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। साथ ही पीड़िता ने जल्द से जल्द आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

नई चेतना अभियान- पहल बदलाव की ओर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *