भारत- नेपाल के सीमावर्ती भंगहा थाना क्षेत्र से लाखों के गांजा सहित नेपाली तस्कर गिरफ्तार ,बाइक जप्त

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बेतिया। लाखों रुपये के गांजा सहित तस्कर को भंगहा पुलिस ने गिरफ्तार किया है और मौके से तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जप्त किया गया। यह कारवाई शनिवार की देर शाम को थाना क्षेत्र के गदियानी भंगहा गांव से की गयी है।भंगहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि शनिवार की देर शाम सूचना मिली थी कि गदियानी भंगहा गांव के रास्ते ओरिया नदी होकर बाइक से गांजा की खेप आने वाला है। तुरंत एक टीम बनाकर सूचनार्थ जगह पर नाका लगा दिया गया।उसी दौरान एक पल्सर बाइक से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया।संदेह होने पर उस बाइक सवार को पुलिस ने रोकना चाहा। लेकिन वह बाइक सवार घुमकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने दौड़ कर बाइक सवार को पकड़ लिया। जप्त बाइक की जांच की गयी तो वाटरप्रूफ पैकेट में गांजा मिला।जिसका वजन सात किलो दो सौ ग्राम हुआ। तुरंत बाइक सवार को दबोच लिया गया। पकड़े गये बाइक सवार की पहचान नेपाल के बलुआ निवासी गणपत मुखिया के रूप में की गयी। जप्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय कीमत दो लाख अठासी हजार रुपये आंकी गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गांजा तस्कर गणपत मुखिया को न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ठंड के मौसम को देखते हुये सीमा पर गश्त तेज कर दी गयी है।

प्रोफेशनल एजेंसी तैयार करेगी बड़ा रमना, बस स्टैंड के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण का डीपीआर: गरिमा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *