नवनियुक्त पुलिस सब इंस्पेक्टर ने कर दिया अपना पहला वेतन दान!

मुकाम हासिल करने में बनवासी सेवा आश्रम परिवेश का अहम् भूमिका!
मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 16ता.सोनभद्र-बनवासी सेवा आश्रम के विद्यायल से पढ़ कर आगे की पढ़ाई और बाद में पुलिस उप निरीक्षक में नियुक्ति पाने वाले कोतवाली दुध्दी के रजखड निवासी सौरभ कुमार ने अपना पहला वेतन 50100 रुपए आश्रम को दान कर दिया। आश्रम की शिक्षण और व्यक्तित्व निखार में से प्रभावित कल जिससे मिली पहचान, उसकी आज करेगें सम्मान” को चरितार्थ करते हुए बनवासी सेवा आश्रम में पले बढे़ नवनियुक्त पुलिस सब इंस्पेक्टर सौरभ कुमार ने अपना पहला वेतन बनवासी सेवा आश्रम को सामाजिक कार्य में लगाने के लिए दान कर दिया। गौरतलब है आश्रम परिसर में प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर, इंटरमीडिएट हिण्डाल्को व ग्रेजुएशन इ.सी.सी. कालेज प्रयागराज से प्राप्त करने के बाद पिछले महिनों से उन्नाव में पुलिस सब इंस्पेक्टर के रूप में प्रशिक्षरत है। सौरभ के पिता तेतीस वर्षो से अधिक समय से आश्रम में जिम्मेदार कार्यकर्ता के रूप जुडे़ हुए हैं। सौरभ का मानना है कि आश्रम के प्रेम, सदभावना व पारिवारिक परिवेश के करण ही सही शिक्षा दीक्षा मिल पाया है और अपने जीवन का सही कैरियर बना पा रहा हूं। बनवासी सेवा आश्रम का सामाजिक कार्य चलता रहे जिस से अन्य लोगों भी प्रेरणा लेकर इस उम्मीद के साथ कि सामाजिक कार्य आगे बढते रहे। इसी कामना के बात अपना पहला वेतन पचास हजार एक सौ रूपये दान कर सहयोग दिया, सौरभ ने कहा आगे भी अपने व्यक्तिगत खर्च कम करके आश्रम के सामाजिक कार्यो में सहयोग करने का संकल्प लिया है। गौरतलब है कि सौरभ की बड़ी दीदी ने भी शिक्षिका बनते ही अपना पहला वेतन दान कर दी थी। आश्रम परिवार के मुखिया शुभाबहन, विमल भाई, शिवशरण भाई, इंदू बहन, माया बहन, कमलभान भाई, जगत भाई, यमुना शर्मा, गिरधारी भाई आदि ने इस प्रेरक पहल पर सौरभ को ढेरों शुभकामनाएं व बधाई कर रहे है।

राजस्व वसूली कर लक्ष्य-राजस्व कार्यक्रमों व कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *