प्रीतनगर स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर पर नौ दिवसीय श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ

Media House चोपन। प्रीतनगर स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर पर शुक्रवार को सप्त दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ भव्य तरीके से हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और श्रीराम कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।कथा का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख लीला देवी गोंड़ के उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। कथा व्यास अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी द्वारा पहले दिन भगवान श्रीराम से जुड़े प्रसंगों का विस्तारपूर्वक से वर्णन किया गया। श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ कथा का श्रवण किया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि इस सप्त दिवसीय आयोजन के दौरान रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा, जिसमें श्रीराम जन्म,राम-वनगमन, सीता-हरण और लंका विजय जैसे प्रमुख प्रसंग शामिल हैं। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा का संचालन मनोज चौबे ने किया। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कथा का श्रवण कर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रथम दिन के यजमान अनिल यादव सप्तनिक रहे। इस मौके पर जिला प्रचारक आलोक जी,वरिष्ठ भाजपा नेता राजा, मिश्रा, मंडल अध्यक्ष संजय केशरी, नवल किशोर चौबे, दयाशंकर सिंह, सुनील तिवारी, श्यामाचरण गिरी, प्रदीप अग्रवाल, जनार्दन बैसवार,रजनीकांत सिंह, गुड्डू सिंह गोंड़,लालजी मिश्रा, विकास चौबे, संदीप पाण्डेय,धर्मेंद्र जायसवाल, बबलू सोनी, अरविंद जायसवाल, सहित सैकड़ों की संख्या में रामकथा प्रेमी मौजूद रहे| सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह मयफोर्स मौजूद रहे|

सोनभद्र में पर्यटन की व्यापक संभावना, सुविधाओं से मिल रहा पर्यटन को प्रोत्साहन-डॉ दिलीप अग्निहोत्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *