खनन न्यूज-में.मंगल स्टोन क्रशर, में.वीरा कन्स्ट्रैक्शन को नोटिस.! अवैध परिवहन और ओवर लोडिंग करने वाले 97 गाड़ियों का चालान.!

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 24ता.सोनभद्र-
शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में जनपद के खनन क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें दो स्थानों पर अवैध तरीके से खनन करते हुए पाया गया, जिसमें में.मंगल स्टोन क्रशर प्रा.लि. को 45 लाख 15 हजार 800 रूपये की नोटिस जारी की गयी है, इसी प्रकार से में.वीरा कन्स्ट्रैक्शन को 32 लाख 96 हजार की नोटिस 17 जून, 2023 को जारी की गयी है। इसी प्रकार से दिनांक 17 व 18 जून, 2023 को अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु वाहनों की जाॅच की गयी, जिसमें ईएमएम-11/ई-फार्म सी में अंकित मात्रा से अधिक मात्रा में ओवर लोड परिवहन करते हुए 71 वाहनों का चालान किया गया, बिना नम्बर प्लेट वाली 24 गाड़ियों का व बिना ईएमएम-11 के 2 वाहनों का चालान किया गया। इस टीम में खनन विभाग के ज्येष्ठ खान अधिकारी, खान निरीक्षक श्री ईश्वर चन्द्र, खान निरीक्षक मनोज कुमार, एआरटीओ की टीम के लोग सम्मिलित रहें।

ओबरा डिग्री कॉलेज में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ, सामाजिक बदलाव का दिया संदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *