जनपद में लगातार घट रहे भूगर्भ जल स्तर को काफी हद तक ठीक किया जा सकेगा,जिलाधिकारी

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 20ता.सोनभद्र-जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने आज उच्च प्राथमिक कम्पोजीट विद्यालय केवली परिसर में बनाये गये डीप बोरवेल रिचार्ज पीट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में स्थापित रिचार्ज पीट में आने वाले पानी के स्थानों का भी जायजा लिया और सम्बन्धित को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि रिचार्ज पीट के माध्यम से जनपद में लगातार घट रहे भूगर्भ जल स्तर को काफी हद तक ठीक किया जा सकेगा, जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में इस पर कार्य शुरू हो चुका है। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि इसी प्रकार से जिन ग्राम पंचायतों में बोर खराब पड़ें है और कार्य शुरू नहीं हुआ है, वहां पर भी कार्य शुरू कराए जाएं। इस मौके पर सेके्रटरी के देख-रेख में बनाये गये रिचार्ज पीट व अन्य आवश्यक व्यवस्था बेहतर तरीके से करने पर जिलाधिकारी द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।

जिलाधिकारी ने मसीआदिनाथ अमृत सरोवर में जल भराव के लिए टेटी माईनर से बनायी गयी पक्की नाली का निरीक्षण किया और नाली के माध्यम से सरोवर में पानी जाने में किसी प्रकार समस्या न होने पाये, इसके लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गातौली गांव के सुनील कुमार के कच्चे घर को देखा और आवास न मिलने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि जिले में स्थापित गौशालाओं से गाय लेकर पालन पोषण करे और उससे प्राप्त होने वाले दुध से अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहायक साबित होगी।

योगी सरकार के प्रयासों से बदल गई सोनभद्र के स्कूलों की तस्वीर

जिलाधिकारी ने मसीआदिनाथ गांव के अमृत सरोवर का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों से वार्ता कर सरोवर में पानी जल्दी सुख जाने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, जिस पर लोगों ने अपने मन्तव्य को रखा। जिलाधिकारी ने सरोवर में पानी की उपलब्धता परस्पर बनी रहें, इसके लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दियें। मौके पर मौजूद लोगों से सरोवर में पानी की स्थिति बना रहें, इसके लिए अपील भी किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने अमृत सरोवर से सटे बनायी गयी पक्की सम्पर्क मार्ग को स्वयं देखा और उसके गुणवत्ता को परखा, तब जाकर यह तथ्य प्रकाश में आया कि कार्यदायी संस्था द्वारा जो सड़क का निर्माण कराया गया है, उसकी स्थिति काफी खराब है और मानक के अनुसार सामग्री का प्रयोग नहीं किया है, जिस कारण सड़क की हालत खराब है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल इसकी जाॅच कराते हुए सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्यवाही करते हुए, उसके भुगतान पर रोक लगायी जाये। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, डी0सी0 मनरेेगा रमेश कुमार यादव, डी0एम0 स्टेनो  राम आधार, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *