ओबरा नगर पंचायत-हम सब ने यह ठाना है, बंधन स्वच्छता का निभाना है”

कृपा शंकर पांडेय,ओबरा/सोनभद्र-रक्षाबंधन यानी रक्षा के लिए वचन देना ये वादा किसी भी रूप में हो सकता है। भाई-बहन के लिए हो सकता है या फिर देश की रक्षा के लिए पीएम व बॉर्डर पर तैनात आर्मी जवानों के लिए। अब वचन देने का दायरा बड़ गया है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए ओबरा नगर पंचायत में भी रक्षाबंधन का त्यौहार बंधन स्वच्छता के रूप में मनाया गया। जहाँ प्रभारी अधिशासी अधिकारी प्रभाकर सिंह द्वारा निकाय के सभी सफाई कर्मियों को स्वच्छता बंधन बाँध कर यह शपथ दिलायी गयी कि ” हम सब ने यह ठाना है, बंधन स्वच्छता का निभाना है”। अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया कि नगर को स्वच्छ बनाये जाने हेतु युद्धस्तर पर सभी वार्डो, नगर के मुख्य चौराहे और गलियों में साफ-सफाई का अभियान व्यापक रूप से चलाया जा रहा है। जिसके तहत कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार नगर में लगातार सफाई कार्य की मानीटरिंग की जा रही है। इस कार्य में वार्ड के सम्मानित सभासदगण से भी सहयोग की अपेक्षा नगर पंचायत ओबरा करती है। वही नगर पंचायत ओबरा की अध्यक्षा चाँदनी ने नागरिकों एवं आम जन मानस से यह अपील की कि, जिस प्रकार से आप अपने घरों की सफाई के प्रति जागरूक रहते है उसी प्रकार से आगामी त्यौहार यथा रक्षाबंधन, जन्मअष्टमी, एवं चेहल्लुम आदि के दृष्टिगत् नगर को भी स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें।
इस अवसर लिपिक सुधांशु मिश्रा, अध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण कुमार, ओम प्रकाश सिंह, राजेश कुमार यादव, चंद्रेश यादव, सौरभ अग्रवाल, सभासद आनंद जायसवाल, राजू साहनी, राकेश कुमार, राजीव चतुर्वेदी, संतलाल यादव, मुजफर अली, रविंद्र गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

पुलिस लाइन में व्यापारी बन्धुओं/बैंक मित्रों के साथ बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *