सुशासन के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने पर विकास खंड कोन में संवाद कार्यक्रम आयोजित

मीडिया हाउस सोनभद्र  – माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 140 करोड़ देशवासियों की सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खंड कोन में संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर सदर विधायक माननीय भूपेश चौबे जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश और प्रदेश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, गरीब कल्याण तथा आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधायक ने कहा कि पिछले वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की गई हैं, जिनसे जनसामान्य के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी जितेंद्र नाथ दुबे, ब्लाक प्रमुख रूबी मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। संवाद कार्यक्रम के दौरान सरकार की उपलब्धियों, विकास योजनाओं एवं भविष्य की प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर उनके सुझाव भी प्राप्त किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण जनमानस ने सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।

वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग के साइड में निर्मित नाले की सफाई उपशा द्वारा 10 दिवस में करायी जाये-जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *