विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड क्रांति सेना ने आदिवासी मुद्दों पर नारा बुलंद किया

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी दुमका-झारखण्ड की उपराजधानी दुमका में नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड क्रांति सेना ने दुमका के सिद्धू कान्हू मुर्मू चौक पर माल्यार्पण किया इस अवसर पर संगठन के मौजूद सदस्यों ने आदिवासी मुद्दों पर नारा बुलंद किया इस संगठन के महासचिव निखिल मुर्मू ने झारखंड के जननायकझारखंड आंदोलनकारी दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने की मांग भारत सरकार से की आगे श्री मुर्मू ने झारखंड और देश के विभिन्न आदिवासी मुद्दों को लागू करने की बात कही आदिवासी के धार्मिक पहचान और अधिकार उनके लिए अलग धर्म कोड लागू करने की अपील सहित सिद्धू कान्हू मुर्मू को प्रथम स्वतंत्रता सेनानी घोषित करने की मांग भारत सरकार से की तो वही आठवीं अनुसूची में शामिल इकलौती आदिवासी भाषा संथाली भाषा को झारखंड राज्य की प्रथम राजभाषा घोषित करने की मांग सूबे के मुख्यमंत्री से की। साथ ही पेसा एक्ट सी एन टी एस पी टी एक्ट को सख्ती से लागू करना झारखंड में स्थानीय नीति लागू सहित अन्य गंभीर आदिवासी मुद्दों पर अपनी बातों को रखा इस अवसर पर सीमांत हांसदा प्रेम हांसदा राजू हांसदा अमर मरांडी फ्रांसिस मुर्मू अमित मुर्मू अंकित सोरेन रविराज मरांडी लव किशोर टुडू बाल किशोर टुडू सुरेश कुमार फ्रांसिस मुर्मू सनी बेसरा सहित अन्य संगठन के सदस्य मौजूद थे,










