राजकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु पात्र छात्र-छात्राएं निर्धारित अवधि में करें आवेदन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र- समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया ने अवगत कराया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। शासनादेश के क्रम में छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जनपद सोनभद्र में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं के लिए संचालित राजकीय छात्रावासों में प्रवेश ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि में आवेदन कर छात्रावास की आवासीय सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन समाज कल्याण विभाग के पोर्टल https://socialwelfareup.upsdc.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है। पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक अभिलेख एवं अन्य दिशा-निर्देश उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व सभी निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के पात्र छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित करें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जा सके।

फसलों के अवशेष जलाये नहीं, खेत में सड़ाकर प्रदेश के किसान भूमि को उपजाऊ बनाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *