Petty Offences वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र शैलेन्द्र यादव ने अवगत कराया है की उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ आदेशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश रवीन्द्र विक्रम सिंह, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के निर्देशानुसार Petty Offences वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। उक्त विशेष लोक अदालत में तुक्छ प्रकृति के अपराध मुख्य न्यायिक मजिस्टे̭ट, सोनभद्र द्वारा 07 मामलें, श्रीमान सिविल जज, सी0डि0, सोनभद्र द्वारा 02 मामला, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टे̭ट, सोनभद्र द्वारा 11 मामलें, श्रीमान सिविल जज, सी0डि0 (एफ0टी0सी0), सोनभद्र द्वारा, 01 मामलें, सिविल जज जू0 डि0, सोनभद्र द्वारा मामले 01, श्रीमान् न्यायिक मजिस्टेªट, सोनभद्र द्वारा 20 मामलें, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय घोरावल, सोनभद्र द्वारा 02 मामले, श्रीमान् अपर सिविल जज, जू0 डि0, सोनभद्र द्वारा 03 मामले, श्रीमान् अपर सिविल जज, जू0 डि0, दुद्धी, सोनभद्र द्वारा 10 मामलें एवं श्रीमान विशेष न्यायिक मजिस्टे̭ट-प्रथम व द्वितीय, सोनभद्र द्वारा क्रमशः 18 व 07 मामलों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार आज की तिथि में कुल- 82 वाद निस्तारित किये गये। दिनांक 11.12.2024 एवं 12.12.2024 को इसी अनुक्रम में त्रिदिवसीय विशेष लोक अदालत में तुच्छ प्रकृति के वादों को निपटाने हेतु आयोजित की गई उक्त त्रिदिवसीय विशेष लोक अदालत में कुल 717 मामलें मजिस्टेªट न्यायालयों द्वारा नियत किये गये। जिसमे से 202 मामलें अंतिम रूप से निस्तारित हुए। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय परिसर जिला मुख्यालय पर स्थित समस्त न्यायालय, ग्राम न्यायालय घोरावल, वाह्य न्यायालय दुद्धी एवं ओबरा व सभी राजस्व न्यायालयों में राष्ट̭ीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 14.12.2024 को सुबह 10.00 बजे से किया जायेगा। अतः सुलह योग्य एवं तुच्छ प्रकृति के जिनके वाद न्यायालयों में लम्बित है, उपस्थित होकर अपने मामलों को निस्तारण करा सकते है।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा 9 नवम्बर को आयोजित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *