आंगनबाड़ी केन्द्रों को शिक्षा के रूप में विकसित करने के लिए ‘‘पढ़ाई पाठशाला‘‘ का आयोजन

ब्यूरो,मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 25ता.सोनभद्र-मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने अवगत कराया है कि निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केन्द्रों को शिक्षा के रूप में विकसित करने के लए मुख्य अतिथि बेबी रानी मौर्य कैबिनेट मंत्री, महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार उ0प्र0 एवं विशिष्ट अतिथि प्रतिमा शुक्ला, राज्य मंत्री, महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार उ0प्र0 की अध्यक्षता में ‘‘पढ़ाई पाठशाला‘‘ का आयोजन 26 जुलाई,2023 को मध्यान्ह 12.00 बजे से अपरान्ह 02.00 बजे तक किया जायेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य थीम ‘‘‘आंगनबाड़ी केन्द्रों में उपलब्ध शिक्षा सम्बन्धी संसाधनों का समुचित उपयोग‘‘ है। इस पोषण पाठशाला में विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रारम्भिक शिक्षा का महत्व, भौतिक संसाधनों का प्रभावी उपयोग एवं डिजिटल संसाधनों का प्रभावी उपयोग विषय पर विस्तार से चर्चा की जायेगी तथा वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों व अन्य द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर दिया जायेगा। इस कार्यक्रम का लाइव वेब-कास्ट वेब लिंक https://webcast.gov.in/up/icds पर किया जायेगा। कार्यक्रम का आयोजन जनपद स्तर पर एन0आई0सी0 तथा जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर किया जायेगा। इस लिंक के माध्यम से कोई भी लाभार्थी आम जन-मानस इस कार्यक्रम में सीधे जुड़ सकता है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपने स्मार्ट फोन के द्वारा वेब लिंक के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ेंगी। उक्त कार्यकम अपने स्मार्ट फोन के द्वारा वेब लिंक के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ेंगी। उक्त कार्यक्रम में समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा अपने केन्द्र पर पंजीकृत 03-06 वर्ष के बच्चों के अभिभावक की उपस्थिति सुनिचित की जायेगी।

अब साइकिल का जमाना हुआ खत्म प्रभारी मंत्री रविंद्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *