उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन एवं संवाद कार्यशाला

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी नोएडा-व्यापारियों एवं उद्यमियों का सर्वोच्च संगठन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा व्यापारी एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम भाजपा एवं विधायक नोएडा के साथ संवाद कार्यशाला का आयोजन अग्रसेन भवन, नोएडा में डॉ पीयूष द्विवेदी (NCR चेयरमैन) की अध्यक्षता एवं संजय जैन (जिला अध्यक्ष) के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमित अग्रवाल वरिष्ठ महासचिव द्वारा किया गया। इस आयोजन में श्री नवाब सिंह नागर जी क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम भाजपा उत्तर प्रदेश एवं श्री पंकज सिंह जी नोएडा विधायक मुख्य अतिथि रहे।

इस कार्यशाला में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (जिला गौतम बुध नगर) के सभी सदस्यों एवं उनके द्वारा चालित उद्यम या व्यापारिक संस्थानों का परिचय पूरे सदन से इस भावना एवं उद्देश्य से करवाया गया जिससे वह एक-दूसरे के साथ अपने उद्यम या व्यापार को बढ़ा सकें। सभी सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र एवं उनके प्रतिष्ठानों पर लगाए जाने के लिए बोर्ड वितरित किए गए।

कार्यक्रम में जिला गौतम बुद्ध नगर के व्यापारियों एवं उद्यमियों के समक्ष आज के परिवेश में आ रही समस्याओं एवं उनके सुझावों को क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं विधायक के साथ विचार मंथन कर संवाद कर उनके समक्ष रखा गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं नोएडा विधायक द्वारा इस संवाद कार्यक्रम में सभी समस्याओं एवं विचारों की महत्त्वता को गहराई से सुना व समझा साथ ही उन्होंने पूर्ण आश्वासन दिया कि इन सभी समस्याओं का निवारण एवं सुझावों व विचारों को शीघ्रातिशीघ्र अमल में लाया जाएगा।

आयोजन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से नरेश बंसल कोषाध्यक्ष, महासचिव अमित पोरवाल एवं राहुल भाटिया, मुख्य संरक्षक डॉ डी.के. गुप्ता, संरक्षक डॉ एस पी जैन जी, डॉ राजेश गुप्ता, अजय बाथला, मित्रा शर्मा जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण गोयल, विकास बंसल, उपाध्यक्ष के के अग्रवाल CA, उमानंदन कौशिक, सचिव सुनील वर्मा, मनोज गोयल, तनवीर, धर्मवीर बंसल, अंकित गुप्ता मनोज गौड़, विक्रम सिंह, दिनेश कुमार, रेनू बाला शर्मा, वंदना शर्मा संतोष सिंह, मंजू शर्मा, दुर्गा शर्मा, शीतल शुक्ला, नंदिनी मेहरा, कुसुम पथरिया, योगिता मल्होत्रा, कविता सिंह, मधु सिंह समेत लगभग 100 सदस्यों ने कार्यक्रम में सम्मिलित हो अपने बोर्ड एवं सदस्यता प्रमाण पत्र प्राप्त किए।

पेंशनर्स डिजिटल रूप में जीवित प्रमाण पत्र कोषागार में कर सकते हैं जमा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *