नगर पंचायत में चोपन रोड पर नाला निर्माण की धीमी गति से स्थानीय लोगों में आक्रोश

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी ओबरा/सोनभद्र – नगर पंचायत में चोपन रोड पर नाला निर्माण की धीमी गति से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। गैस गोदाम रोड पर स्व. सुदामा पाठक चौराहे के पास पिछले 8 महीने से नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश सिंह यादव ने इस मुद्दे को प्रशासन के सामने उठाया है।

उन्होंने बताया कि सड़क की खुदाई से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों को स्कूल-कॉलेज जाने में दिक्कतें आ रही हैं। आपातकालीन सेवाएं भी बाधित हो रही हैं। यह मार्ग श्री राम मंदिर कालोनी, सुमन नगर, वन विभाग, स्टेट बैंक, ओबरा कोतवाली, ओबरा पीजी कॉलेज और परियोजना कॉलोनी को जोड़ता है। इसी रास्ते से कई वैवाहिक कार्यक्रम और महाशिवरात्रि यात्रा का आयोजन भी होना है। निर्माण में हो रही देरी की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि इस देरी से नगर पंचायत की छवि खराब हो रही है। उन्होंने प्रशासन से निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

सोनभद्र-सड़क निर्माण/मरम्मत, गेेस्ट हाउस की मरम्मत, ओवर ब्रिज, प्रमुख स्थानों पर हेलीपैड बनाये जाने के सम्बन्ध में चर्चा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *