यूपीएसडीएम मुख्यालय में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी लखनऊ-गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (#UPSDM) मुख्यालय में गरिमामयी वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिससे संपूर्ण परिसर राष्ट्रभक्ति, गौरव और उत्साह के भाव से ओतप्रोत हो गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिशन निदेशक पुलकित खरे ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला और संविधान के मूल मूल्यों—समता, स्वतंत्रता एवं सामाजिक न्याय—के प्रति सभी को अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है, जो प्रत्येक नागरिक को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है।

मिशन निदेशक ने कहा कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन प्रदेश के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सक्षम बनाकर यूपीएसडीएम राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर मिशन निदेशक पुलकित खरे द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया तथा उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र के प्रति निष्ठा, कर्तव्यबोध और संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई गई।

शिक्षकों के हितों और पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *