उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से कांस्टेबल के 60 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही

मीडिया हाऊस 24ता.उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से कांस्टेबल के 60 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है. पहले दिन की परीक्षा 23 अगस्त को संपन्न हुई. इस दौरान करीब 32 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ दी.
भर्ती बोर्ड की तरफ से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन करीब 9 लाख 60 हजार अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था. कुल 819600 अभ्यर्थियों ने पहले दिन की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड किया था.लेकिन 648435 अभ्यार्थियों ने ही परीक्षा दी.
आंकड़ों के मुताबिक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद परीक्षा देने 20 फ़ीसदी अभ्यर्थी नहीं आए. ऐसे में 9 लाख 60000 अभ्यर्थियों के आवेदन में 648435 ने दी परीक्षा. इस हिसाब से कुल 32.45 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. आपको बता दें कि कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा अब 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी.










