आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक

Media House सोनभद्र-SDM ओबरा एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा डॉ0 चारु द्विवेदी द्वारा थाना घोरावल पर आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना ओबरा क्षेत्र के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं/सम्भ्रान्त व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों, पत्रकार बन्धु के साथ शान्ति समिति/पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी । इसी प्रकार थाना चोपन, थाना बीजपुर पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षेत्र में शान्ति समिति/पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी इस दौरान बैठक में उपस्थित विभिन्न धर्मगुरुओं, सम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं पत्रकार बन्धु से वार्ता कर उपरोक्त त्योहार को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से एवं लोकतन्त्र के पर्व को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण से मनाने की अपील की गयी साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें । इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की मनाई गई जयंती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *